ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

बिहार: जंगल से मिला हथियारों का जखीरा, बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली

AURANGABAD: औरंगाबाद में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। कोबरा और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों ने हथ

बिहार: जंगल से मिला हथियारों का जखीरा, बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। कोबरा और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों ने हथियार और बड़ी मात्रा में इंसास राइफल की गोलियों को बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें यह सफलता मिली है। हालांकि सर्च ऑपरेशन की भनक मिलते ही नक्सली मौके से फरार हो गए।


औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मदनपुर थाना क्षेत्र में बंदी, कटरीबा डोभा, गुबे स्थानीय चट्टान और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला करने की तैयारी की जा रही है। इस सूचना के बाद एसपी कांतेश कुमार और 205 कोबरा वाहिनी के समादेष्टा कैलाश के संयुक्त निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार, कोबरा वाहिनी के उप समादेष्टा दीपक, सहायक समादेष्टा अंबुज कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में कोबरा एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम इन इलाकों में नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया।


अभियान के दौरान मौके से नाइन एमएम की दो देसी पिस्टल, दो कट्टा, पिस्टल की तीन मैग्जिन, इंसास रायफल की दो मैग्जिन और 5.56 एमएम इंसास रायफल की 120 गोलियां बरामद की गई हैं। मौके से जब्त सामानों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर सभी हथियारों को मदनपुर थाना लाया गया है। मदनपुर थाना में धारा 147, 148, 149, 307, 353, 120 बी, 25(1-बी), 26-35 शस्त्र अधिनियम एवं 13, 16, 18, 20 यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में कुल 11 नक्सलियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसपी ने बताया नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें