ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिहार : गिरफ्त में आया 40 लाख का इनामी नक्सली, 5 राज्यों की पुलिस को थी तलाश

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने 40 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार

बिहार : गिरफ्त में आया 40 लाख का इनामी नक्सली, 5 राज्यों की पुलिस को थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD :  खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने 40 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली विनय यादव को पांच राज्यों की लंबे समय से तलाश कर रही थी। हार्डकोर नक्सली विनय यादव की गिरफ्तारी दाउदनगर के मायापुर गांव से हुई है हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली की गिरफ्तारी के लिए सरकार ने 40 से 50 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की पुलिस इसे बेसब्री से तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस नक्सली को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।


इस संबंध में जब औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने इस प्रकार की किसी भी जानकारी से अपनी अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस मामले में वे कुछ भी बता नहीं सकते। गिरफ्तार नक्सली विनय यादव की रिश्तेदारी दाउदनगर के करमाकला गांव में है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता