ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हत्या की आशंका, पुलिस पर गंभीर आरोप

AURANGABAD : औरंगाबाद में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के पिरु गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात जमीन विव

बिहार : घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हत्या की आशंका, पुलिस पर गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद  में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के पिरु गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर गोतिया के लोगों ने ही महिला को गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को इलाज के लिए हसपुरा पीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक महिला मखदुमपुर में पदस्थापित स्वास्थ्य विभाग के डाटा ऑपरेटर जयेंद्र कुमार की पत्नी वीणा कुमारी है। बताया जा रहा है कि जयेंद्र का पिछले कई वर्षों से अपने ही गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार झड़प हो चुकी थी। शनिवार की रात जब घर से सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने खिड़की से गोली चला दी, जो जयेंद्र की पत्नी वीणा देवी को जा लगी। परिजनों की मानें तो अपराधियों ने जयेंद्र को मारने के लिए गोली चलाई थी लेकिन गोली उसकी पत्नी को लग गई।


मृतका के परिजनों ने गोली मारने का आरोप संजय कुमार और ओमप्रकाश नामक शख्स पर लगाया है। घायल वीणा देवी को लेकर परिजन हसपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वीणा देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।


मृतक के परिजनों ने हसपुरा थानाध्यक्ष पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों से पैसे लेकर मामले को रफादफा करने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने मामले में पहले कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर केस दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता