ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Crime News: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था शख्स

AURANGABAD: औरंगाबाद में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी घई। 20 वर्षीय युवक का शव बधार से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना दाउदनगर थाना

Bihar Crime News: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था शख्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी घई। 20 वर्षीय युवक का शव बधार से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के बिरई गांव की है।


मृतक की पहचान चौरी टोला नावाआना गांव निवासी दुर्गा चौधरी के बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास सोमवार की शाम से ही लापता था। सोमवार की शाम विकास के कुछ दोस्त घर पहुंचे थे और पार्टी करने की बात कहकर उसे अपने साथ बधार में ले गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।


देर रात तक जब विकास घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजन विकास को तलाश करने के लिए बधार में पहुंचे, जहां विकास का खून से सना शव देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विकास की गोली मारकर हत्या की गई थी।


ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद दाउदनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।