ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: बारात देखकर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, मनचलों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम

AURANGABAD: बिहार में एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां दो मनचलों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित

बिहार: बारात देखकर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, मनचलों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां दो मनचलों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। पीड़िता बारात देखने के लिए घर से निकली थी। बारात देखकर वापस लौटने के दौरान बीच रास्ते में दो मनचलों ने उसे घेर लिया और उसे उठाकर जबरन अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने बारी बारी उसके साथ रेप किया और वहां से फरार हो गए।


किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची ने बताया है कि उसमें से एक लड़के को वह पहचानती है जबकि दूसरे लड़के को नहीं जानती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।