ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : औरंगाबाद में उधार चाउमिन नहीं देने पर दुकानदार की हत्या, बीच बाजार गोली चलने से हड़कंप, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से है, जहां चाउमिन नहीं देने पर अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ओबरा के खुदवां थाना क्षेत्र स्थित रामनगर की है। घटना के बाद

बिहार : औरंगाबाद में उधार चाउमिन नहीं देने पर दुकानदार की हत्या, बीच बाजार गोली चलने से हड़कंप, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से है, जहां चाउमिन नहीं देने पर अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ओबरा के खुदवां थाना क्षेत्र स्थित रामनगर की है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए के लिए अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि रविवार की रात रामनगर गांव निवासी राजेश साव का बेटा पवन कुमार गांव में ही ठेला लगाकर चाउमिन बेच रहा था। इसी दौरान गांव का ही भूषण यादव चाउमिन खाने के लिए पवन के ठेके के पास पहुंचा। आरोपी ने पवन से उधार चाउमिल मांगी जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। चाउमिन नहीं देने पर आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पवन को गोली मार दी। इस घटना में एक अन्य युवक अमित कुमार को गोली छूकर निकल गई।


गांव में गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची खुदवां पुलिस ने घायल पवन कुमार को इलाज के लिए दाउदनगर भेज दिया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्त में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, मामूली रूप से घायल अमित कुमार का इलाज गांव में ही कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।


पुलिस की मानें तो घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सभी बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाने के बावजूद परिजन मानने को तैयार नहीं हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता