ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बीवी को मायके भेज पति करने जा रहा था दूसरी शादी, भनक लगते ही पत्नी पहुंच गई ससुराल, फिर क्या हुआ जानिए..

AURANGABAD: पति की दूसरी शादी की खबर मिलते ही मायके में रह रही एक युवती अचानक ससुराल पहुंच गयी। लेकिन उसे ससुरालवालों ने घर में घुसने नहीं दिया जिसके बाद वह ससुराल की चौखट पर

बीवी को मायके भेज पति करने जा रहा था दूसरी शादी, भनक लगते ही पत्नी पहुंच गई ससुराल, फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

AURANGABAD: पति की दूसरी शादी की खबर मिलते ही मायके में रह रही एक युवती अचानक ससुराल पहुंच गयी। लेकिन उसे ससुरालवालों ने घर में घुसने नहीं दिया जिसके बाद वह ससुराल की चौखट पर ही धरना पर बैठ गयी। युवती का कहना था कि चाहे जो हो जाए वह तेजस्वी को दूसरी शादी करने नहीं देगी। मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है।


यह कहानी पूरी फिल्मी है लेकिन रियल लाइफ की है। कहानी का हीरो तेजस्वी है जो अपनी बीवी को मायके भेजकर दूसरी शादी करने की फिराक में था। इस बात की जानकारी कुछ चुनिंदा लोगों को ही थी। तेजस्वी के आस पड़ोस को भी इसकी खबर नहीं थी। शादी की तैयारी भी पूरी हो चुकी थी लेकिन तभी एन वक्त पर हीरोइन की एंग्री यंग वुमेन के रूप में एंट्री हुई। तेजस्वी की पत्नी अपने ससुराल में पहुंची और घर में घुसने की कोशिश करने लगी लेकिन ससुरालवालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान घंटों हंगामा होता है। जिसके बाद आस-पास के लोगों भी तेजस्वी की शादी वाला राज जान गये। फिर क्या था शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गयी। 


तेजस्वी के दूसरी शादी रचाने के अरमान पर पानी फिर गया। दूसरी शादी का प्लान फेल होने के बाद तेजस्वी के घरवालों ने बहू को घर में घुसने नही दिया। घर के सारे दरवाजे बंद कर दिये गये। जिसके बाद अपने मायकेवालों के साथ बहू घर के बाहर धरना पर बैठ गयी। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा जो अभी भी जारी है। 


दरअसल यह कहानी औरंगाबाद के कुटुम्बा प्रखंड में अम्बा थाना के परता गांव की है। बताया जाता है कि परता गांव निवासी गोपाल पांडेय के पुत्र तेजस्वी पांडेय ने अपनी पत्नी डिंपल को कुछ माह पहले मायके हसपुरा थाना के तिलकपुरा भेज दिया था। इस बीच उसने अपनी दूसरी शादी तय कर ली। सोमवार को ही वह शादी शादी करने वाला था लेकिन इस बात की खबर पड़ोसियों तक को नहीं थी। थी। सिर्फ परिवार के चंद लोगों को ही इसकी जानकारी थी। दूसरी शादी को लेकर इस हद तक गोपनीयता बरतने के बावजूद डिंपल को इसकी भनक लग गई। इसके बाद वह मायकेवालों को साथ लेकर अपने ससुराल आ धमकी। विवाहिता ने वहां जमकर बवाल काटा। बवाल काटने से तेजस्वी के दूसरी शादी रचाने का अरमान फुस्स हो गया। 


वह घर से शादी करने के लिए नही निकल सका। इससे खार खाकर घरवालों ने  का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। विवाहिता को घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद विवाहिता डिंपल अपने पिता जय गोविंद शर्मा, चाचा संतोष शर्मा और  गणेश शर्मा के साथ घर के बाहर ही आसन जमा कर बैठ गयी। हालांकि परता पंचायत की मुखिया के प्रतिनिधि  देवेन्द्र सिंह ने विवाहिता को घर में रखने के लिए घरवालों से बात कर विवाहिता को घर के अंदर कराने की पहल की लेकिन घरवालों ने उनकी बात नही मानी। मौके से ही विवाहिता ने औरंगाबाद की एसपी स्वपना गौतम मेश्राम को इसकी जानकारी दी। 


एसपी के निर्देश पर अम्बा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी सिमरन राज के साथ गांव पहुंचे तथा ससुराल वालों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस विवाहिता व परिजनों को लेकर अम्बा आई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हे औरंगाबाद महिला थाना भेज़ दिया। पीड़िता ने महिला थाना में ससुराल में खुद को रखे जाने की मांग करते हुए आवेदन दिया है। महिला थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। अम्बा थाना की पुलिस के पहल से शादी रुक गई है। विवाहिता को महिला थाना की पुलिस उसके ससुराल पहुंचाएंगी। ससुराल वालों के नहीं मानने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। 


गौरतलब है कि डिंपल की शादी एक मार्च 2020 को परता गांव निवासी गोपाल पांडेय के पुत्र तेजस्वी के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद धीरे-धीरे पति पत्नी के बीच विवाद होना शुरू हो गया। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित भी करने लगे। इस बीच ससुराल वालो ने उसे मायके भेज दिया। मायके भेजकर वे तेजस्वी की दूसरी शादी रचाने की फिराक में थे लेकिन इसकी भनक उसे मिल गई। जानकारी मिलने पर जब वह अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची तो यह सारा खेल हुआ। अब सबकी निगाहे पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।