ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

औरंगाबाद से अगवा बाप-बेटा सकुशल बरामद, किडनैपर्स ने मांगी थी तीन करोड़ की फिरौती

AURANGABAD: रोहतास के डेहरी से अगवा हुए बाप-बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। शनिवार की रात जब दोनों पिता-पुत्र अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदम

औरंगाबाद से अगवा बाप-बेटा सकुशल बरामद, किडनैपर्स ने मांगी थी तीन करोड़ की फिरौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: रोहतास के डेहरी से अगवा हुए बाप-बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। शनिवार की रात जब दोनों पिता-पुत्र अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने दोनों को अगवा कर लिया था और फिरौती के तौर पर तीन करोड़ रुपए की मांग की थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने रोहतास के अमरा-अमरी के पास से दोनों को बरामद कर लिया है।


दरअसल, बारुण थाना क्षेत्र के हेतमपुर सिरिस निवासी कारोबारी मो. अख्तर अपने बेटे मो. आसिफ के साथ शनिवार की रात अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड के गैमन पुल के पास घात लगाए बदमाशों ने दोनों बाप-बेटे को अगवा कर लिया था।  अपहृत मो. अख्तर के परिजनों से बदमाशों ने तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने अगवा बाप-बेटे की बाइक को बरामद किया गया था। इस घटना के बाद से कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में था।  


इसी बीच पुलिस ने दोनों को सोमवारी की सुबह रोहतास के अमरा-अमरी के पास से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में फिलहाल पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस की दबिश के कारण बदमाशों ने दोनों बाप-बेटा को छोड़ दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों बाप-बेटा से पूछताछ कर रही है और घटना की जानकारी ले रही है।