ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : शराब पीकर पत्नी से जबरदस्ती कर रहा था पति, पुलिस बुलाकर भिजवा दी जेल

AURANGABAD : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन आए दिन शराब बरामदगी और शराब के सेवन करते हुए लोगों के पकड़े जाने की खबरें सामने आती रहती है. अभी हाल ही में जहरीली शराब का सेवन करने

बिहार : शराब पीकर पत्नी से जबरदस्ती कर रहा था पति, पुलिस बुलाकर भिजवा दी जेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन आए दिन शराब बरामदगी और शराब के सेवन करते हुए लोगों के पकड़े जाने की खबरें सामने आती रहती है. अभी हाल ही में जहरीली शराब का सेवन करने से कितने ही लोगों ने अपनी जान गंवा दी. बावजूद इसके लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन शराब से जुड़ी घटनाए सामने आ रही है. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद का है. यहां एक शराबी पति को पत्नी ने जेल भिजवा दिया. 


दरअसल, पति शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ गन्दी हरकत कर रहा था. पति की इस करतूत को लेकर महिला ने पुलिस से शिकायत की और पति को जेल भिजवा दिया. मामला बारुण थाना क्षेत्र के नीमटोला का है. थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के निमटोला के सुमन देवी ने थाने में एक लिखित आवेदन दिया है. 


इसके साथ ही सुमन देवी ने अपने पति पवन चौधरी को नशे के हालात में थाने को सुपुर्द भी किया है. पत्नी ने अपने आवेदन में बताया कि उसका पति पवन चौधरी शराब के नशे में आकर उसके साथ गली-गलौज करने लगे. मना करने पर मारपीट करने लगे. वहीं आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पवन चौधरी को जेल भेज दिया है.

टैग्स