ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

औरंगाबाद में रोड रेज की घटना, ऑटो सवार शख्स ने कार में बैठे युवक पर की फायरिंग

AURANGABAD : जिले के देव थाना इलाके में मामूली सी रोड रेज की एक घटना में ऑटो सवार व्यक्ति ने कार में बैठे युवक पर फायरिंग कर दी. हालांकि की कार में बैठे शख्स की जान बाल-

औरंगाबाद में रोड रेज की घटना, ऑटो सवार शख्स ने कार में बैठे युवक पर की फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD :  जिले के देव थाना इलाके में मामूली सी रोड रेज की एक घटना में ऑटो सवार व्यक्ति ने कार में बैठे युवक पर फायरिंग कर दी. हालांकि की कार में बैठे शख्स की जान बाल-बाल बची. पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की है. औरंगाबाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना औरंगाबाद जिले के देव थाना इलाके की है, जहां एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की है कि मामूली से रोज रेज की घटना में उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह कहीं से आ रहा था. इस दौरान एक ऑटो वाले ने सड़क पर उससे साइड माँगा. इस दौरान दोनों में विवाद हो गया. दोनों में थोड़ी बहुत बकझक भी हुई. इतने में ऑटो में सवार एक शख्स ने गुस्से में बंदूक निकाला और उसने कार पर फायरिंग शुरू कर दी. जिससे आसपास के लोगों में काफी हड़कंप मच गया. 


इस घटना के संबंध में पीड़ित ने देव थाना में आवेदन दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. औरंगाबाद एसडीपीओ अनूप कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अनियंत्रित तरीके से ऑटो चला रहे एक शख्स ने कार सवार युवक के साथ हाथापाई की और उसने जान लेने के इरादे से कार में बैठे व्यक्ति को अपना निशाना बनाया. हालांकि जब उसने फायरिंग की तो गोली कार पर लगी और कार सवार व्यक्ति बाल बाल बच गया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता