ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेवफा प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध, अब शादी के लिए मांग रहा 6 लाख रुपये और बाइक

AURANGABAD : जिले के गोह थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक लड़की ने अपने प्रेमी के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने और यौन शोषण करने का आरोप

बेवफा प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध, अब शादी के लिए मांग रहा 6 लाख रुपये और बाइक
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD : जिले के गोह थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक लड़की ने अपने प्रेमी के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसका प्रेमी अब शादी से इनकार कर दहेज़ के लिए दबाव बना रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना औरंगाबाद जिले के गोह थाना इलाके की है, जहां एक गांव की रहने वाली लड़की ने अपने प्रेमी अभय कुमार के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाया है, जो शंभु प्रसाद का बेटा बताया जा रहा है. पीड़ित लड़की का कहना है कि वह तक़रीबन दो साल से अपने प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में थी. इस दौरान उसका प्रेमी अभय यौन शोषण करता था. फिर पिछले 6 महीने से वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और कहा कि 18 साल की हो जाने पर वह शादी रचाएगा. 


लड़की का कहना है कि बालिग हो जाने के बाद उसका प्रेमी अब शादी से इंकार कर रहा है. वह कह रहा है कि अपने घर से दहेज़ के रूप में 6 लाख रुपये और एक बाइक लेकर आये तब ही वह शादी करेगा. प्रेमी की इस हरकत पर पीड़ित लड़की ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों का कहना है कि उनके पास अब पुलिस के पास जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. इसलिए उन्होंने पुलिस से मिलकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है. 


बेवफा प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध, अब शादी के लिए मांग रहा 6 लाख रुपये और बाइक


इस मामले में औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरीका का कहना है कि वह अपने स्तर से इस मामले को देख रहे हैं. गोह थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की गई है. थानेदार को आदेश दिया गया है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करें. संबंधित थाना की टीम मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता