ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

औरंगाबाद में मासूम की हत्या, बदमाशों ने गला घोंटकर मार डाला

AURANGABAD : जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना घटी है. माली थाना क्षेत्र के चरण गांव में दो साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. इस

औरंगाबाद में मासूम की हत्या, बदमाशों ने गला घोंटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना घटी है. माली थाना क्षेत्र के चरण गांव में दो साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. इस घटना की छानबीन की जा रही है.


मृतक की पहचान चरण निवासी हरिओम सोनी के बेटे के रूप में की गई है. पता चला कि हरिओम सोनी के पिता ने अपनी संपत्ति उसकी पत्नी के नाम से कर दी थी. इस बात को लेकर हरिओम सोनी के भाई से उसका विवाद चल रहा था. बुधवार की रात हरिओम सोनी की पत्नी और उसकी भाभी के बीच बहस हुई थी. रात में ही किसी समय बच्चे को उठाकर शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया. बच्चे की मां ने जब उसे खोजना शुरू किया तो वह नहीं मिला. रात में घर मेंचीख पुकार मच गई. 


अहले सुबह लोगों की भीड़ जुटने लगी. किसी तरह से परिजनों को पता चला कि बच्चे को शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया है. माली थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई और ग्रामीणों की मौजूदगी में शौचालय की टंकी में एक व्यक्ति को उतारा गया, जहां से बच्चे की लाश बरामद हुई. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया. ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा की। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की पुष्टि एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने की हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता