ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

औरंगाबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: तीन धार्मिक स्थलों पर मांस के टुकड़े फेंके, पीएम मोदी और शाह के खिलाफ लगाए पोस्टर

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। एक साथ तीन धार्मिक स्थलों पर मांग के टुकड़े फेंके जाने को लेकर लोगों में आक्रोश

औरंगाबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: तीन धार्मिक स्थलों पर मांस के टुकड़े फेंके, पीएम मोदी और शाह के खिलाफ लगाए पोस्टर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। एक साथ तीन धार्मिक स्थलों पर मांग के टुकड़े फेंके जाने को लेकर लोगों में आक्रोश है। असामाजिक तत्वों द्वारा तीन धार्मिक स्थलों के साथ साथ एक दुकान के बाहर भी मांस के टुकड़े फेंके गए हैं। जिसके खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए हैं और दुकानों को बंद कर विरोध जता रहे हैं। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, रविवार की सुबह जब लोग उठे तो उनकी जनर तीन धार्मिक स्थलों के साथ साथ एक दुकान के बाहर फेंके गए मांस के टुकड़ों पर पड़ी। धार्मिक स्थलों पर मांस का टुकड़ा फेंकने की बात जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इलाके में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस और बजरंग दल के साथ साथ अन्य संगठनों के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम और एसपी के साथ साथ जिले के तमाम बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इलाके में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तमाम बड़े अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं और लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।