ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

झाड़ फूंक करने वाले शख्स की पीट-पीटकर हत्या, लड़की के साथ गलत काम करने का आरोप

AURANGABAD : जिले में झाड़ फूंक करने वाले शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मृतक के ऊपर हत्यारों ने एक लड़की के शरीर में जानबूझकर भूत लगाने का आरोप लगाया है. ओझा-गुणी के अंध

झाड़ फूंक करने वाले शख्स की पीट-पीटकर हत्या, लड़की के साथ गलत काम करने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : जिले में झाड़ फूंक करने वाले शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मृतक के ऊपर हत्यारों ने एक लड़की के शरीर में जानबूझकर भूत लगाने का आरोप लगाया है. ओझा-गुणी के अंधविश्वास के चक्कर में इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना औरंगाबाद जिले के बिराज गांव की है, जहां कुछ लोगों ने 90 साल के ब्रह्मदेव भुइयां की पीट-पीटकर हत्या कर दी.  गांव के ही सदेव भूइयां और दो अन्य लोगों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि आरोपी सदेव भुइयां ने आरोप लगाया कि ब्रह्मदेव भुइयां उनकी बेटी को भूत लगा दिया है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि सदेव की बेटी हिस्टीरिया रोग से पीड़ित है. इसी बात को लेकर सदेव भुइयां गुस्से में था. मारपीट से पहले दाेनों के बीच बकझक भी हुई थी.


थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने मौके पर पहुंचकर पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है. इधर घटना के बाद से तीनों आरोपित फरार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता