ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

औरंगाबाद में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, दिनदहाड़े महिला से 17 लाख की लूट

AURANGABAD: बिहार में क्राइम की घटनाएं हर रोज बढ़ती ही जा रही है. औरंगाबाद में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक महिला से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये की लूट की है. समाह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में क्राइम की घटनाएं हर रोज बढ़ती ही जा रही है. औरंगाबाद में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक महिला से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये की लूट की है. समाहरणालय के ठीक सामने से एक महिला से अपराधियो ने 17 लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये. 


बताया जा रहा है कि सिमरा थाना क्षेत्र के किरिडीह गांव निवासी मुन्ना सिंह अपनी पत्नी सुनीता के साथ जमीन खरीदने के लिए 16 लाख रुपये लेकर घर से निकले थे. जमीन खरीदने के लिए विक्रेता के बैंक खाते में पैसा जमा कराने के लिए महिला अपने पति के साथ एक्सिस बैंक में 17 लाख रुपये जमा कराने के लिए पहुंची. बैंक का लिंक फेल होने के कारण खाते में रुपये जमा नहीं हो सके. बैंक से पैसा लेकर जब दंपत्ति बाहर निकल ही रहे थे कि दो अपराधियों ने उनके 17 लाख रुपये छीन लिये.


लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. वहीं जिंदगी भर की कमाई लुटने के बाद से दंपत्ति का रो-रोकर बुरा हाल है.



टैग्स