ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

औरंगाबाद : कबाड़ी दुकान में ब्लास्ट की जांच शुरू, ATS और FSL की टीम जांच के लिए पहुंची

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां मंगलवार को कबाड़ी की दुकान में हुए ब्लास्ट की जांच एटीएस और एफएसएल की टीम ने शुरू कर दी है। कबाड़ी की दुकान में हुए ब्लास्ट के तार

औरंगाबाद : कबाड़ी दुकान में ब्लास्ट की जांच शुरू, ATS और FSL की टीम जांच के लिए पहुंची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां मंगलवार को कबाड़ी की दुकान में हुए ब्लास्ट की जांच एटीएस और एफएसएल की टीम ने शुरू कर दी है। कबाड़ी की दुकान में हुए ब्लास्ट के तार आतंकियों से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को हुए इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी।


बुधवार को ATS  और FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से नमूने लिए। पटना से आई एफएसएल टीम के सहायक निदेशक शाहबाज आलम ने बताया कि टीम ने मौके से जांच के लिए आवश्यक नमूने इक्ट्ठे किए है। नमूनों की जांच पटना स्थित लैब में की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि विस्फोट किस चीज से हुआ।


पुलिस सूत्रों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कबाड़ी की दुकान में बन रखा हुआ था या वहां बम बनाया जा रहा था, इसी दौरान बम फट गया। कबाड़ी की दुकान में बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी की मौजूदगी और परिजनों द्वारा शव को बगैर पोस्टमार्टम के लेकर भागना संदेहों को जन्म दे रहा है। ब्लास्ट में घायल हुए दुकान मालिक तौकीर अंसारी और तुफजूल शेख की इलाज के दौरान मौत हो गई है वहीं कबाड़ी वाले धनजी की पहले ही मौत हो चुकी थी। 


औरंगाबाद नगर थाने की स्टेशन डायरी में मामले को तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी तक विस्तृत तौर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मामले में वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन का इंतजार किया जा रहा है। पूरे मामले में एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने कहा कि अभी कुछ भी कहना मुनासिब नही है। फिलहाल पूरे  मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता