ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

औरंगाबाद: बैंक से घर लौट रही महिला को हाइवा ने रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम किया और हंगामा भी मचाया

AURANGABAD: पचरूखिया स्थित PNB बैंक के पास हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाक

औरंगाबाद: बैंक से घर लौट रही महिला को हाइवा ने रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम किया और हंगामा भी मचाया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

AURANGABAD:  पचरूखिया स्थित PNB बैंक के पास हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर पचरूखिया-गया पथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका हसपुरा थाना के बालाविगहा गांव की रहने वाली थी। मृतका की पहचान 48 वर्षीय फुलवा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका बैंक के काम से पचरुखिया आयी हुई थी तभी घर लौटने के दौरान वह हाइवा के चपेट में आ गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने हाइवा के ड्राइवर को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता