ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

औरंगाबाद बैंक डकैती केस में पुलिस को मिली सफलता, गिरफ्त में आया गिरोह

AURANGABAD : औरंगाबाद में पिछले दिनों बैंक डकैती की घटना को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दाऊदनगर स्थित बैंक को अपराधियों ने पिछले दिनों लूट लिया था। 64 लाख से ज्यादा की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में पिछले दिनों बैंक डकैती की घटना को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दाऊदनगर स्थित बैंक को अपराधियों ने पिछले दिनों लूट लिया था। 64 लाख से ज्यादा की रकम डकैती के दौरान लूटी गई और पुलिस को इस मामले में अब कामयाबी मिली है।


इस मामले में पुलिस की तरफ से एसआईटी का गठन किया गया था और एसआईटी ने अब गिरोह को धर दबोचा है। एसआईटी की छापेमारी में कई अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक अकोढा के रहने वाले डब्लू सिंह के घर पर डकैती की योजना बनाई गई थी। अपराधियों ने बैंक के स्टाफ को उठाकर चेस्ट खुलवाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक अपराधी के पास से 8 लाख की रकम भी बरामद की है। 


इन अपराधियों की योजना डकैती के बाद अपहरण की वारदात को अंजाम देने की थी। इसके लिए उन्होंने पूरी प्लानिंग भी कर ली थी। इस गिरोह के सदस्यों ने बैंक लूट के बाद उसी पैसे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी खरीदी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता