ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

औरंगाबाद: अपहरण के बाद युवक की हत्या, परिजनों का आरोप- प्रेम प्रसंग में की गयी हत्या, आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई

AURANGABAD: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक के क्षत विक्षत शव को पुलिस ने हड़िया पहाड़ी से बरामद किया है। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के बेला गांव का है। युव

औरंगाबाद: अपहरण के बाद युवक की हत्या, परिजनों का आरोप- प्रेम प्रसंग में की गयी हत्या, आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक के क्षत विक्षत शव को पुलिस ने हड़िया पहाड़ी से बरामद किया है। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के बेला गांव का है। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 17 मई से युवक लापता था। जिसके बाद परिजनों ने टंडवा थाने में 7 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। 


हड़िया पहाड़ी से गुजर रहे ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर गांव के अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी कि पहाड़ पर लाश फेंका हुआ है जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी मिली। तब परिजनों ने इस बात जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लाश पूरी तरह से क्षत विक्षप्त स्थिति में थी। जिसकी पहचान मृतक के परिजनों ने की।



मृतक के परिजनों का कहना है कि अपहरण का मामला उन्होंने थाने में दर्ज कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आज भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गयी है। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद आज उनका बेटा जिंदा होता। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराने और आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता