ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनियंत्रित जीप ने 6 महिलाओं को कुचला, 3 की घटनास्थल पर मौत, 3 की हालत नाजुक

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां अनियंत्रित जीप ने 6 महिलाओं को रौंद डाला। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित जीप ने 6 महिलाओं को कुचला, 3 की घटनास्थल पर मौत, 3 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां अनियंत्रित जीप ने 6 महिलाओं को रौंद डाला। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद जीप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कठौतियां मोड़ की है। 


औरंगाबाद के एनएच-139 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित जीप ने सड़क किनारे बैठी 6 महिलाओं को रौंद डाला। जिसमें तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 


मृतका की पहचान कठौतिया निवासी रामाधार पासवान की 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी, विजय पासवान की 35 वर्षीय पत्नी राममुन्नी देवी, 8 साल की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे में उर्मिला देवी और रुक्मिणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने एनएच-139 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता