ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

58 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

AURANGABAD: औरंगाबाद में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना पौथू थाना क्षेत्र के शिवा गांव के बधार की है जहां बेखौफ अपराधियों ने 58 वर्षीय एक किसान की बु

58 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना पौथू थाना क्षेत्र के शिवा गांव के बधार की है जहां बेखौफ अपराधियों ने 58 वर्षीय एक किसान की बुधवार की देर रात में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


घटना के संबंध में पंचायत समिति प्रतिनिधि छोटे शर्मा ने बताया कि शिवा गांव निवासी मृतक नागेंद्र शर्मा उर्फ नागा गांव के बधार में अपने ही पोखर में मछली पालन कर रखा था। उसी की देखरेख के लिए वे वहां पर मड़ई बनाकर रात में सोया करते थे लेकिन अपराधियों ने बुधवार की देर रात  गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 


ग्रामीणों ने बताया कि रात में आवाज आई थी लेकिन सभी लोग पटाखे की आवाज समझ कर अनदेखी कर दिए लेकिन सुबह जब मृतक के परिजन बधार पहुंचे तो देखा कि नागेंद्र शर्मा मृत अवस्था में पड़े हैं। उनके सिर में गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना पौथू थाने की पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता