ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव

औरंगाबाद: नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम, IED बम किया गया डिफ्यूज

AURANGABAD: औरंगाबाद पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आईडी बम को डिफ्यूज किया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट शब्दो म

औरंगाबाद: नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम, IED बम किया गया डिफ्यूज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आईडी बम को डिफ्यूज किया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट शब्दो में कहा हैं कि जो लोग समाज की मुख्य धारा से भटक गए हैं वे लोग मुख्य धारा में वापस लौट आये नहीं तो उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 


औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित टंडवा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला किए जाने के उद्धेश्य से नक्सलियों ने शक्तिशाली आईडी बम को प्लांट किया था जिसे डिफ्यूज किया गया। एसएसबी के अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि टंडवा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह द्वारा नक्सलियों के खिलाफ पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। तभी पहाड़ में नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गये एक शक्तिशाली बम को बरामद किया गया। 


इसके बाद बरामद आईडी बम को स्पेशल टीम के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्धेश्य से आईडी बम को लगाया गया था लेकिन समय रहते इसे डिफ्यूज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी हैं और आगे भी नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम करते रहेंगे। 


बता दें कि कुछ दिन पहले ही मदनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों व पुलिस जवानों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कोबरा के सहायक कमांडेंट सहित तीन जवान जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज बड़े अस्पताल में किया जा रहा हैं। नक्सली पुलिस पर लगातार दवाब बना रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें लगातार जवाब भी दे रही हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट शब्दो में कहा हैं कि जो लोग समाज की मुख्य धारा से भटक गए हैं वे लोग मुख्य धारा में वापस लौट आये नहीं तो उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता