ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

औरंगाबाद में वार्ड पार्षद पति की हत्या से हड़कंप, 10 महीने पहले नक्सलियों ने दी थी जान से मारने की धमकी

AURANGABAD: औरंगाबाद में पार्षद पति बलिराम महतो उर्फ झाखड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दस माह पूर्व नक्सलिय

औरंगाबाद में वार्ड पार्षद पति की हत्या से हड़कंप, 10 महीने पहले नक्सलियों ने दी थी जान से मारने की धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में पार्षद पति बलिराम महतो उर्फ झाखड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दस माह पूर्व नक्सलियों ने पर्चा भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। आज पार्षद पति झाखड़ का हाथ पैर बंधी लाश हसपुरा के रसूलपुर के पास से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


मृतक बलिराम महतो उर्फ झाखड़ बाला बिगहा गांव का रहने वाला था। उसकी पत्नी संगीता देवी वार्ड 4 की वार्ड पार्षद है। हत्या की इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और जमकर हंगामा मचाने लगे। मुख्य सड़क पर आगजनी कर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की जांच किये जाने की मांग की।


मृतक की मां ने बताया कि सोमवार की शाम बाइक से कुछ लोग घर आए थे और उनके बेटे बलिराम को बैठाकर ले गए लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका हाथ-पैर बंधा शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने बताया कि साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी को उसके घर पर एक पर्चा फेंका गया था। जिसमें लाल सलाम लिखा हुआ था। 


जिसमें दस दिन के भीतर मदन मोहन की तरह मारकर फेंक देने की धमकी दी गई थी। धमकीभरा पर्चा मिलने के दस महीने बाद आज झाखड़ की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद लाश को फेंक दिया गया जैसा की नक्सलियों ने कहा था। इस मामले को लेकर जब औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के मोबाइल नंबर 9431822974 पर बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हुई। जिसके कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या की इस गुत्थी को  सुलझाने में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता