ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

जीजा-साली ने मिलकर किया आशिक का मर्डर, नए बॉयफ्रेंड से सेटिंग के कारण पुराने वाले को मार दी

ARWAL : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक प्रेमिका अपने जीजा के साथ मिलकर आशिक की हत्या कर दी. इस साजिश में लड़की का नया आशिक और उसका द

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

ARWAL : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक प्रेमिका अपने जीजा के साथ मिलकर आशिक की हत्या कर दी. इस साजिश में लड़की का नया आशिक और उसका दोस्त भी शामिल है. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी जीजा को अरेस्ट कर लिया है. 


चालाकी से किया मर्डर
मामला अरवल जिले के तेलपा थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने संजय कुमार उर्फ गुड्डू हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है. डीएसपी शशिभूषण सिंह ने बताया कि 3 जून 2019 को आजाद नगर के पास सड़क किनारे एक बाइक के साथ युवक का शव मिला था. जिसकी पहचान साकिम थाना इलाके के गोह के रहने वाले दिनेश्वर राम के बेटे संजय कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में की गई थी. करपी थाना कांड संख्या 103/19 दर्ज  छानबीन की गई. 


मोबाइल से हुआ खुलासा
डीएसपी ने बताया कि युवक के सिर के अलावा कहीं चोट नहीं था. घटना के दिन का मोबाइल टावर का लोकेशन लिया गया. इसमें पता चला कि घटना के दिन स्पॉट पर 4 लोगों का मोबाइल टावर का लोकेशन मिला. इसमें से एक मोबाइल मृतक का था. जबकि तीन अन्य मोबाइल दूसरे का था. पुलिस इन तीनों लोगों से बात कर उनकी गतिविधि को वाच कर रही थी. सबसे पहले फुलेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया. जो लड़की का जीजा है. उसने ही सारे राज उगल दिए.


एक साली के दो-दो आशिक
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि संजय कुमार उर्फ गुड्डू गोह के रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. उसी लड़की से मोहन यादव का बेटा दुर्गा यादव भी प्यार करता था. दुर्गा यादव और संजय आपस में दोस्त थे. दुर्गा ने ही लड़की से संजय का परिचय कराया था. आरोपी जीजा फुलेंद्र ने बताया कि दुर्गा संजय से पांच हजार लिया था. जिसको लेकर दुर्गा ने अपनी प्रेमिका से संजय के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनवाया. जब फुलेंद्र ने दुर्गा से इस बावत पूछा तो उसने माफी मांगते हुए लड़की से शादी करने के लिए राजी हो गया. लेकिन दुर्गा ने अपनी प्रेमिका से शर्त रखी की शादी उसी हाल में करेंगे जब तुम संजय की हत्या करा दो.


मर्डर की पूरी कहानी
दुर्गा ने अपने एक दोस्त, लड़की और जीजा के साथ मिलकर साजिश रची. प्लान के अनुसार लड़की संजय को फोन कर करपी अपने रिश्तेदार के घर पहुंचने की बात बोली. उसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से चल दिए. बाइक जब करपी के पुरान रामगढ़ मोड़ पहुंची तो लड़की संजय को बगल के बगीचा में चलने को बोली. जहां दुर्गा अपने दोस्त के साथ पहले से था. उन्होंने संजय पर डंडे से हमला कर दिया. इसी दौरान जीजा फुलेंद्र भी पहुंच गया और उसने गला दबाकर संजय की हत्या कर दी. हत्यारे शव को आजाद नगर के पास सड़क पर फेंक दिए. पुलिस आरोपी जीजा फुलेंद्र को अरेस्ट कर ली है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Nishikant

FirstBihar संवाददाता