ब्रेकिंग
बिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवाल

औरंगाबाद में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. औरंगाबाद में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया है,

औरंगाबाद में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD :  बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. औरंगाबाद में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना इलाके की है. जहां  ए वन प्लाजा के समीप अल्टो सवार युवक को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया है. जिससे युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी जे के टाइगर उर्फ जितेंद्र के रूप में की गई है.


इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही बारुण थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. फिलहाल युवक को गोली किसने मारी, इसके पीछे की वजह क्या है ? इसकी पूरी तफ्तीश पुलिस के द्वारा की जा रही है.


गौरतलब है कि आज नबीनगर में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की सभा थी जिसको लेकर सड़क पर गस्ती बढ़ी हुई थी. बावजूद इसके हथियारबंद अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया है. यह हत्या निश्चित तौर पर पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता