ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

औरंगाबाद में दिनदहाड़े 41 लाख की लूट, पेट्रोल पंप के कैशियर को मारी गोली

AURANGABAD: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने

औरंगाबाद में दिनदहाड़े 41 लाख की लूट, पेट्रोल पंप के कैशियर को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कैशियर को गोली मारकर 41 लाख रुपये लूट लिए। लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप का कैशियर बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे तभी 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के NH-2 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के कैशियर को बाइक सवार 4 अपराधियों ने पहले गोली मारकर घायल कर दिया फिर रुपए से भरे बैग को लूट लिया और मौके से फरार हो गये। घायल कैशियर को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कैशियर रामनिवास सिंह पेट्रोल पंप में रखे रुपये को बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हे गोली मार दी। फिर रुपये से भरे बैग को लूट लिया। बैग में 41 लाख 96 हजार 990 रुपये थे। लूट की इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता