ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar Crime News: मछली बनाने से इनकार करने पर बवाल, नाराज शराबियों ने होटल में लगाई आग; लाखों की संपत्ति हुई स्वाहा

Bihar Crime News: औरंगाबाद में होटल में मछली बनाने से इनकार करने पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में होटल संचालक की पत्नी झुलस गई और ई-रिक्शा, बाइक समेत 7 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में मछली बनाने से इनकार करने पर असामाजिक तत्वों ने एक होटल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आग की लपटों में होटल संचालक की पत्नी झुलस गई, जबकि वहां खड़ी ई-रिक्शा, बाइक और अन्य सामान सहित कुल लगभग 7 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। होटल संचालक शिवकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम शराब के नशे में कुछ युवक होटल में आए और मछली बनाने के लिए दबाव डालने लगे। 


गैस खत्म होने के कारण जब उन्होंने इनकार किया, तो युवकों ने धमकी दी और चले गए। हालांकि, मंगलवार तड़के लगभग 4 बजे उन्होंने धमकी को अमलीजामा पहनाते हुए होटल और उसके बगल के खटाल में आग लगा दी।


संचालक और परिवार जब तक कुछ कर पाते, तब तक काफी हद तक नुकसान हो चुका था। इस पूरे मामले में शिवकुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता