ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

औरंगाबाद: 48 घंटे बाद मिली युवक की लाश, पूरे गांव में मातम का माहौल, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

AURANGABAD: 48 घंटे के भीतर पुलिस ने रफीगंज के पौथु थाना क्षेत्र के बरपा गांव निवासी अजीत शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र राहुल का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भ

औरंगाबाद: 48 घंटे बाद मिली युवक की लाश, पूरे गांव में मातम का माहौल, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: 48 घंटे के भीतर पुलिस ने रफीगंज के पौथु थाना क्षेत्र के बरपा गांव निवासी अजीत शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र राहुल का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भजा गया है। इस बात की जानकारी देते हुए एसपी सुधीर कुमार पोरेका ने बताया कि राहुल की मौत खरौना गांव निवासी गणेश यादव के खेत में बिजली के करंट लगने से हो गई थी। जिसके बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया गया था। 


राहुल के शव को आगे के गांव शेखपुरा से आज शाम को बरामद कर लिया गया है और इस मामले में गणेश यादव की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि राहुल बुधवार की सुबह घर से दौड़ने के लिए निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। राहुल के अचानक गायब होने के बाद ग्रामीणों ने गणेश यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए खरौना गांव के पास सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। 


इधर इस मामले में दो गांव के बीच तनाव को देखते हुए औरंगाबाद, रफीगंज के वरीय अधिकारी बुधवार की रात से ही कैंप कर रहे थे और शव की तलाश में जुटे थे। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने शव को खोज निकाला। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता