ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar News: मंत्री आवास के पास 8 साल की मासूम को किडनैप करने की कोशिश, लोगों ने बदमाश को पकड़कर पीटा

गया में मंत्री प्रेम कुमार के आवास के पास से 8 साल की नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश. लोगों ने आरोपी युवक को को रंगेहाथ दबोचा और पिटाई के बाद कोतवाली थाना की पुलिस को सौंप दिया है.

Bihar News:
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि उनमें पुलिस और प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के घर के पास से एक 8 साल की मासूम बच्ची को अगवा करने की कोशिश की गई है हालांकि लोगों की तत्परता से एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई।


दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वराज पुरी रोड स्थित सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के आवास के निकट दुल्हिन गली में 8 वर्षीय बच्ची को किडनैप कर भागते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दिया। युवक को लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई और उसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया।


बच्ची के पिता अमर ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर दुकान से सामान लेने के लिए गई थी, इसी दौरान मोहम्मद इरशाद खान उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगा। जिसे दूध बेचने वाली एक महिला ने देखा लिया और हल्ला करने लगी। तब इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की गई। 


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर डायल 112 पहुंची और आरोपी युवक को कब्जे में लेकर कोतवाली थाना को सौंप दिया है। आरोपी युवक के साथ में एक और युवक था जो मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। कोतवाली थाना की पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्ट- नितम राज