ब्रेकिंग
बिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानूनबिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानून

ATM से 10 लाख लूटने के फिराक में थे बदमाश, ऐन वक्त पर आ गया मुंबई से फोन, फिर क्या हुआ जानिए..

GAYA: बिहार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हो चुके हैं। यही कारण है कि एक के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है जहां एटीएम लूट की बड़ी वारदात

ATM से 10 लाख लूटने के फिराक में थे बदमाश, ऐन वक्त पर आ गया मुंबई से फोन, फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हो चुके हैं। यही कारण है कि एक के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है जहां एटीएम लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में बदमाश एटीएम का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे लेकिन तभी बैंक के हेड ऑफिस में अलार्म बज गया। सीसीटीवी फूटेज पर बैंक के अधिकारियों की नजर गयी जिसके बाद उन्होंने पूरी तत्परता से काम लिया। सबसे पहले इसकी सूचना लोकल पुलिस को दी जिसके बाद एटीएम लूट की मंशा पर पानी फिर गया। 


बता दें कि गया में सेंट्रल बैंक के एटीएम में लूट की बड़ी घटना होने से बच गयी। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गया कॉलेज के पास स्थित शाखा के एटीएम की है जहां शटर को काटकर अपराधी एटीएम के अंदर घुस गये। चेहरे पर गमछा लपेट कर वे 3 घंटे से एटीएम को काटने की कोशिश करने लगे। 


एटीएम में 10 लाख रूपये थी। जैसे ही अपराधी एटीएम को काटने की कोशिश कर रहे थे तभी मुंबई स्थित हेड ऑफिस में अलार्म बज उठा। जिसके बाद सभी अलर्ट मोड में आ गये। तुरंत मुंबई से इसकी सूचना गया के लोकल पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी। 


लेकिन इसकी भनक अपराधियों को लग गयी और वे वहां से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो वहां की हालत देखकर हैरान रह गये। मुंबई ऑफिस की तत्परता से एटीएम की बड़ी लूट होने से बच गयी। इस दौरान अपराधी की तस्वीर एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।