ब्रेकिंग
सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डालापारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालसदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डालापारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हाल

असम और बंगाल की 5 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 3 मानव तस्कर भी गिरफ्तार

MOTIHARI: मानव तस्करी का शिकार बनी असम और बंगाल की 5 लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान तीन मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मामला मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र क

असम और बंगाल की 5 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 3 मानव तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मानव तस्करी का शिकार बनी असम और बंगाल की 5 लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान तीन मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मामला मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है। नौकरी दिलाने के नाम पर  इन सभी लड़कियों को मोतिहारी लाया गया था। जहां इन लड़कियों को ऑरकेस्ट्रा में डांस कराया जा रहा था और जबरन सेक्स रैकेट के धंधे में भी उतारा गया था। लेकिन इस बात की सूचना कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन को किसी ने दे दी। 


जिसके बाद कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन उन लड़कियों की खोजबीन में जुट गयी। तुलकौलिया पुलिस की मदद से महनवा गांव में छापेमारी की गयी जहां से पांचों लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त करायी गयी लड़कियों में चार असम और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जबकि गिरफ्तार तस्करों में दो असम का रहने वाला है जबकि एक पश्चिम बंगाल का निवासी है। गिरफ्तार मानव तस्करों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है अभी तक तस्करों ने कितनी लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद की है।


 वही सदर डीएसपी अरुण गुप्ता ने बताया कि एनजीओ की मदद से पांच नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। वही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जो इन लड़कियों को बहला फुसलाकर बिहार लाया था। जहां मोतिहारी में सभी लड़कियों से ऑरकेस्ट्रा में डांस कराया जाता था। उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। एनजीओ की मदद से रेस्क्यू कर सभी लड़कियों को मुक्त कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।