ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

ASP ने महिला सिपाही के साथ किया घिनौना काम, गाड़ी सिखाने के लिए अकेले में घर पर बुलाया था

DESK : एक पुलिस अफसर के ऊपर महिला सिपाही ने इतना बड़ा आरोप लगाया कि पूरे डिपार्टमेंट का सिर नीचे झुक गया. आनन-फानन में आरोपी अफसर को एएसपी के बड़े पद से हटाकर मुख्यालय में अटैच

ASP ने महिला सिपाही के साथ किया घिनौना काम, गाड़ी सिखाने के लिए अकेले में घर पर बुलाया था
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक पुलिस अफसर के ऊपर महिला सिपाही ने इतना बड़ा आरोप लगाया कि पूरे डिपार्टमेंट का सिर नीचे झुक गया. आनन-फानन में आरोपी अफसर को एएसपी के बड़े पद से हटाकर मुख्यालय में अटैच करना पड़ा. दरअसल अफसर के ऊपर कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि यौन शोषण जैसे संगीन अपराध का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस अफसर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


घटना शिमला की है, जहां एक महिला सिपाही ने शिमला के एडिशनल एसपी प्रवीर कुमार ठाकुर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला सिपाही का आरोप है कि अफसर ने अपनी पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने उसे घर पर बुलाया. जब महिला पुलिसकर्मी पहुंची तो एएसपी प्रवीर कुमार ठाकुर के अलावा वहां कोई नहीं था. 


महिला सिपाही को घर पर अकेले में बुलाकर एएसपी प्रवीर कुमार ठाकुर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. अकेले होने के कारण वह शारिरिक छेड़खानी   भी किया. पीड़िता का कहना है कि आरोपी अफसर दफ्तर में भी कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें और महिला कांस्टेबल से छेड़खानी कर चुका है.


ASP ने महिला सिपाही के साथ किया घिनौना काम, गाड़ी सिखाने के लिए अकेले में घर पर बुलाया था


पीड़िता ने  बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी अक्सर आपत्तिजनक बातें करता था. विभागीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.


ASP ने महिला सिपाही के साथ किया घिनौना काम, गाड़ी सिखाने के लिए अकेले में घर पर बुलाया था


बताया जा रहा है कि इतना गंभीर आरोप लगने के बाद आरोपी अफसर को तत्काल सीनियर अफ़सरों ने एएसपी के पद से हटा दिया है. साथ ही शिमला के महिला पुलिस थाना में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईडी को सौंपी गई है.

टैग्स