ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

ASP लिपि सिंह ने 'साइको किलर' कारू को दबोचा, कुख्यात नागा सिंह का खास गुर्गा है राकेश

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एएसपी लिपि सिंह ने पटना के टॉप 10 क्रिमिनलों की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एएसपी लिपि सिंह ने पटना के टॉप 10 क्रिमिनलों की लिस्ट में आने वाले कुख्यात साइको किलर कारू सिंह उर्फ़ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. कुख्यात राकेश बेउर जेल में बंद नागा सिंह का ख़ास गुर्गा है. अपने इलाके में कारू सुपारी किलर के नाम से भी फेमस है. 


पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी को लेकर जानकारी देते हुए एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि मोकामा थाना इलाके सेकुख्यात कारु को दबोचा गया है. इसके ऊपर  लूट, हत्या, रंगदारी जैसे दर्जनों मामले बिहार और झारखंड में दर्ज हैं. कुख्यात कारू सिंह उर्फ़ राकेश कुमार मोलदियार टोला के महावीर स्थान के रहने वाले स्व देवन्द्र सिंह का बेटा है. उन्होंने आगे बताया कि बिहार में पुलिस की दबिश बढ़ने के कारण झारखंड भाग गया था. वहां भी इसने कई वारदातों को अंजाम दिया है.    इसके ऊपर रांची और बोकारो के थाने में भी हत्या के केस हैं. इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है.


कारू की गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहता था. कई बार पुलिस ने इसे गिरफ्तार भी किया. कारू अपराधियों के बीच साइको किलर के नाम से इसलिए सुमार है क्योंकि किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले कारू जमकर शराब पीता है. नशे की हालत में ही राकेश कई बड़ी वारदातों को अंजाम देता है. 2 साल पहले भी इसे शराब की बोतल के साथ मोकामा थाना की टीम ने अरेस्ट किया था. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAVI SHANAK SHARMA

FirstBihar संवाददाता