ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

ASP लिपि सिंह ने हथियार स्मग्लरों को दबोचा, शराब के धंधेबाज भी हुए अरेस्ट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को भी एक कामयाबी हाथ लगी है. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने हथियार तस्कर और शराब का धंधा करने व

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को भी एक कामयाबी हाथ लगी है. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने हथियार तस्कर और शराब का धंधा करने वाले अपराधियों को धर दबोचा है. हथियार और शराब की तस्करी करने वाले 6 अपराधियों को एएसपी लिपि सिंह की टीम ने अरेस्ट किया है. गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. 


पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि शराब और हथियार की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि मोकामा थाना की टीम ने 6 तस्करों को अरेस्ट किया है. गिरफ्त अपराधी शराब और हथियार बेचने का काम करते थे. गिरफ्तार अपराधियों में कन्हैया कुमार, प्रशांत कुमार, गोलू कुमार, राजा कुमार, राहुल कुमार और अविनाश कुमार शामिल हैं. 


एएसपी लिपि सिंह ने आगे बताया कि गिरफ्त अपराधियों गिरफ्त अपराधियों के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 16 लीटर हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया है. इसके आलावा टीम ने 6 मोबाइल भी जब्त किया है. गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAVI SHANKAR SHARMA

FirstBihar संवाददाता