ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

प्लाई बोर्ड में छिपाकर झारखंड से मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी 749 कार्टन विदेशी शराब, होली में खपाने की थी तैयारी

ARWAL: होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अरवल में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने स्कैनर मशीन से एक ट्रक की जांच की तब उसमें से शराब की ब

प्लाई बोर्ड में छिपाकर झारखंड से मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी 749 कार्टन विदेशी शराब, होली में खपाने की थी तैयारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अरवल में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने स्कैनर मशीन से एक ट्रक की जांच की तब उसमें से शराब की बड़ी खेप बरामद हुआ। एनएच-139 शहर तेलपा बेलखारा रोड के पास उत्पाद अवर निरीक्षक इरशाद अंसारी के नेतृत्व में गाड़ियों की जांच की गयी। हर आने जाने वाली वाहनों को स्कैनर मशीन से जांच की गयी। इसी दौरान एक ट्रक से 749 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। सघन जांच के दौरान ट्रक के ड्राइवर को भी दबोचा गया।      


बरामद ट्रक औरंगाबाद की तरफ से अरवल में प्रवेश कर रही थी तभी उत्पाद विभाग की टीम ने इसे पकड़ा। ट्रक के ऊपरी हिस्से में प्लाई बोर्ड रखा गया था। इसी में छुपाकर 749 कार्टन शराब रखा गया था। पुलिस को चकमा देने के मकसद से अवैध शराब के धंधेबाजों ने ट्रक में प्लाई बोर्ड लोड कर रखा था। पुलिस ने 6638 लीटर विदेशी शराब प्लाई बोर्ड के नीचे से बरामद किया। इस दौरान ट्रक के ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा और उससे पूछताछ की। 


गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान मुजफ्फरपुर के पारू थाना इलाका निवासी गंगोत्री सिंह के बेटे प्रह्लाद के रूप में हुई है। ट्रक के ड्राइवर से जब उत्पाद विभाग की टीम ने पूछताछ की तब उसने बताया कि ट्रक झारखंड के छतरपुर पलामू से मिला था। उसे कहा गया था कि वो इस ट्रक को मुफ्फरपुर ले जाए। मुजफ्फरपुर जाने के दौरान अरवल में वह पक़ड़ा गया तभी उसे पता चला की ट्रक में प्लाई बोर्ड के नीचे शराब छुपाकर रखा हुआ था। ट्रक चालक के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है उसके आधार पर मुख्य सरगना तक पहुंचने में पुलिस जुट गयी है। उत्पाद विभाग कि टीम इसे बड़ी सफलता मान रही है। बताया जाता है कि इस शराब को होली और लोकसभा चुनाव में खपाने की तैयारी थी। लेकिन शराब के अवैध धंधेबाजों के इस मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। 


रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता