ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने थाने पर किया पथराव

ARWAL: अरवल में कुर्था थाने की गाड़ी ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस

पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने थाने पर किया पथराव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: अरवल में कुर्था थाने की गाड़ी ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल युवक जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 


इस दौरान पुलिस कर्मियों ने थाने का मेन गेट को बंद कर दिया। गुस्साएं लोगों ने इस दौरान थाने पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं शव के साथ एसएच 69 को ढोंढरा मोड़ के पास जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जाम की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


जहां पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी भारी संख्या में लोग पहुंच गये और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। पोस्टमॉर्टम हाउस में रखे शव को लोगों ने बाहर निकाल दिया और जमकर हंगामा करने लगे। पुलिस जबरन शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंची थी। फिलहाल अलग-अलग थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है।


बताया जाता है कि कुर्था थाने के पुलिस व एएलटीएफ टीम की तीन गाड़ी काफिले  के साथ अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एसएच 69 ढोन्ढरा पुल के समीप सामने से आ रही बाइक से कुर्था थाने की पुलिस गाड़ी से टकरा गई| जिसमें एक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है|हादसे के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। साथ ही सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की गई। मृतक की ढोन्ढ़रा टोला के मुसनबिगहा निवासी   सरयू यादव के पुत्र विमल यादव (26) के रूप में हुई है। वहीं, घायल  सुदामा यादव के पुत्र  दिलीप कुमार  के रूप में कि गई है|फिलहाल घायल युवक को कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।