ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

जीजा के साथ मैट्रिक परीक्षार्थी गिरफ्तार, घर पर आए मेहमान की खातिरदारी के लिए लाने गया था शराब

ARWAL: घर पर आए मेहमान की खातिरदारी करना जीजा और साले को महंगा पड़ गया। जीजा के साथ एक छात्र मैट्रिक की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था। परीक्षा देने के बाद जब वह परी

जीजा के साथ मैट्रिक परीक्षार्थी गिरफ्तार, घर पर आए मेहमान की खातिरदारी के लिए लाने गया था शराब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: घर पर आए मेहमान की खातिरदारी करना जीजा और साले को महंगा पड़ गया। जीजा के साथ एक छात्र मैट्रिक की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था। परीक्षा देने के बाद जब वह परीक्षा केंद्र से निकला तब जीजा ने बताया कि घर पर मेहमान आए हुए है। इतना सुनते ही जीजा के साथ वह मेहमान की खातिरदारी के लिए शराब लाने चला गया। शराब लेकर जब वह लौट रहा था तभी वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक की डिक्की की तलाशी ली। जिसमें से शराब की बोतलें बरामद की गयी। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों अपनी इस गलती पर आंसू बहा रहा है।


अरवल जिले के कुर्था प्रखंड के मोतीपुर के रहने वाले सिंटू कुमार को मेहमानबाजी भारी पड़ गया। परीक्षा केंद्र जाने के बजाय अब उसे हवालात की हवा खानी पड़ेगी। दरअसल करपी बाघरा हाई स्कूल का छात्र सिंटू कुमार मैट्रिक की परीक्षा दे रहा था। कुर्था हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर वह परीक्षा दे रहा था। परीक्षा देने के लिए वह बाइक से कुर्था परीक्षा केंद्र पर रोजाना की तरह आज भी पहुंचा। परीक्षा के बाद जब वह अपने घर लौट रहा था। तभी जीजा ने बताया कि घर पर मेहमान आए हुए हैं। रिश्तेदार की खातिरदारी के लिए वह अपने जीजा के साथ बाइक से विदेशी शराब लेने के लिए निकल गया। धमौल निर्माणाधीन कॉलेज के पास बाइक की डिक्की में शराब लेकर वह अपने जीजा संतलाल कुमार के साथ घर लौट रहा था तभी उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों को दबोच लिया। 


छात्र सिंटू ने बताया कि वह मैट्रिक की परीक्षा दे रहा है और अपने रिश्तेदार की खातिरदारी के लिए शराब लाने चला गया था। उसके साथ बाइक पर उसका जीजा भी सवार था। तभी दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये। सिंटू ने बताया कि वह शराब नहीं पीता है बल्कि अपने मेहमान को शराब पिलाने के लिए बाइक की डिक्की में शराब लेकर आ रहा था। वही उसके जीजा संतलाल जो सलेमपुर थाना क्षेत्र के किंजर अरवल का रहने वाला है उसने भी बताया कि वे अपने साले के साथ धमाल से शराब लेकर आ रहे थे। मामले पर उत्पाद अवर निरीक्षक अमरेश कुमार ने बताया कि मध निषेध विभाग पटना के निर्देश पर स्पेशल छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था तभी धमौल निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाइक रुकवा कर जांच की गई तो दोनों के पास से विदेशी शराब बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता