ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गैस एजेंसी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

ARWAL: मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने राजमणि गैस एजेंसी के कर्मचारियों को निशाना बनाया है। गैस एजेंसी के कर्मियों से 56 हजार कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटन

गैस एजेंसी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने राजमणि गैस एजेंसी के कर्मचारियों को निशाना बनाया है। गैस एजेंसी के कर्मियों से 56 हजार कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के इंजोर हाई स्कूल की है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि एजेंसी की गाड़ी गैस वितरण कर लौट रही थी। लौटने के क्रम में जैसे ही एजेंसी की गाड़ी इंजोर हाई स्कूल के पास पहुंची वहां काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन लुटेरे आ धमके और कर्मियों को हथियार के बल पर घेर लिया। दो बदमाशों ने बाइक से उतरकर मुंशी और चालक के सिर पर पिस्टल सटा दिया और 56 हजार रुपये से भरा बैग लूट कर नौ दो ग्यारह हो गये।


बताया जाता है कि लूटेरे शहर तेलपा की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही मेहंदिया थानाध्यक्ष अमित कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। एजेंसी के कर्मियों से भी घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की जानकारी मिलने के बाद वे पहुंचे हैं फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एजेंसी की गाड़ी के ड्राइवर की पहचान बंसी थाना क्षेत्र के मंगा बीघा गांव निवासी अटल बिहारी सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस बाइक सवार लुटेरों की पहचान में जुटी है।