ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़े घोटाले का आरोपी, SFC गोदाम से 1.42 करोड़ के अनाज का किया था गबन

ARWAL: अरवल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करोड़ों रुपए के गबन के आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्टेट फूड कारपोरेशन के गोदाम से 1 करोड़ 42 लाख

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़े घोटाले का आरोपी, SFC गोदाम से 1.42 करोड़ के अनाज का किया था गबन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: अरवल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करोड़ों रुपए के गबन के आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्टेट फूड कारपोरेशन के गोदाम से 1 करोड़ 42 लाख 29 हजार 946 रुपए के अनाज का गबन करने वाले सहायक गोदाम प्रबंधक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी पिछले पांच वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था।


दरअसल, अरवल के करपी स्थित एसएफसी गोदाम से 1 करोड़ 42 लाख 29 हजार 946 रुपए के राशन घोटाला मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे सहायक गोदाम प्रबंधक राजेंद्र झा को पुलिस ने मधुबनी के खजौली से गिरफ्तार किया है। पूरे मामले पर एसपी मो. कासिम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि राजेंद्र झा मधुबनी जिला में है। जिसके बाद पुलिस टीम भेज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, खाद्य निगम के जिला प्रबंधक पंकज कुमार सिन्हा ने करोड़ों रुपए के राशन घोटाले का मामला करपी थाना में दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी सहायक गोदाम प्रबंधक फरार चल रहा था। आरोपी ने 1293 क्विटल गेहूं, 709 क्विटल एमडीएम का चावल और पीएचएच का 2324 क्विटल चावल गबन किया गया था। गबन किए गए चावल की की कीमत करीब 1 करोड़ 42 लाख 29946 रुपये है।



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता