ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: पैक्स चुनाव के दौरान हिंसा मामले में 9 लोग अरेस्ट, पुलिस ने RJD नेता को भी बनाया अभियुक्त; सांसद ने जताई नाराजगी

ARWAL: अरवल में पैक्स चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर आपसी झड़प और मारपीट के मामले में पुलिस ने जिले के करपी थाना क्षेत्र के करवा गांव में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया

Bihar News: पैक्स चुनाव के दौरान हिंसा मामले में 9 लोग अरेस्ट, पुलिस ने RJD नेता को भी बनाया अभियुक्त; सांसद ने जताई नाराजगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: अरवल में पैक्स चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर आपसी झड़प और मारपीट के मामले में पुलिस ने जिले के करपी थाना क्षेत्र के करवा गांव में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


इस मामले में राजद के प्रदेश सचिव रामाशीष उर्फ रंजन यादव सहित उसके बेटे और भाई को भी अभियुक्त बनाने की बात सामने आ रही है। जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि देर रात पुलिस राजद कार्यकर्ता के घर छापेमारी करने गई। इस दौरान जमकर पुलिसिया दमन किया गया। पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़ कर परिवार वाले को मारपीट की गई। घर में रखे सामान तहस-नहस किया गया।


उन्होंने कहा कि जानबूझकर राजद कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस दमन कर रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई पुलिस के द्वारा प्रताड़ित किया गया। छापेमारी करने गई पुलिस के द्वारा महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। सांसद ने कहा कि पुलिसिया दमन राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ नहीं सकती है। 


सांसद ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं की लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएंगे साथ ही सांसद ने कहा पुलिस को किसी के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए, सता बदलती रहती है। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील ने बताया दो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फर्स्ट बिहार के लिए अरवल से मृत्युंजय की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता