ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

बिहार में शराब तस्करों के हौसले बुलंद: गाड़ी रोकने पर दारोगा को रौंदा, झारखंड से ला रहे थे शराब की खेप

ARWAL: बिहार में शराब माफिया और तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां झारखंड से शराब की खेप लेकर बिहार पहुंचे तस्करों ने गाड़ी रोकवाने

बिहार में शराब तस्करों के हौसले बुलंद: गाड़ी रोकने पर दारोगा को रौंदा, झारखंड से ला रहे थे शराब की खेप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL: बिहार में शराब माफिया और तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां झारखंड से शराब की खेप लेकर बिहार पहुंचे तस्करों ने गाड़ी रोकवाने पर एक दारोगा को रौंद डाला हालांकि, घटना को अंजाम देकर भाग रहे तस्करों को ग्रामीणों ने धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। तस्करों की गाड़ी से गंभीर रूप से घायल हुए दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मेहंदिया थाना के पास की है। 


अरवल जिले के मेहंदिया थाना के पास वाहन को रुकवा रहे एएसआई को बेखौफ शराब तस्करों ने कुचलकर मारने का प्रयास किया। घटना में घायल एएसआई शैलेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इधर वालिदाद में वाहन लेकर भाग रहे शराब तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन को जप्त कर थाने लाकर शराब की गिनती की तो वाहन के अंदर से अलग-अलग मात्रा में 29 कार्टून शराब बरामद की गई। शराब झारखंड से पटना ले जाई जा रही थी।


बताया जा रहा है कि NH 139 पर गुप्त सूचना के आधार पर कलेर पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही थी तभी जवानों ने औरंगाबाद की ओर से आ रही जाइलो गाड़ी को रोकवाने की कोशिश की लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकले। जिसके बाद कलेर थाने की पुलिस ने मेहंदिया थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एएसआई शैलेंद्र कुमार ने बैरियर लगाकर तस्करों की गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्करों ने बैरियर समेत एएसआई को उड़ा दिया और भागने लगे। इस दौरान वालिदाद बाजार के पास तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शराब तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता