ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में नहीं थम रहा अपराध :अरवल में पूर्व उपमुखिया की हत्या, एसएफसी गोदाम के पास फेंका शव

ARWAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन किसी न किसी तरह की आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। वहीं, राज्य में बढ़ रहे अनियं

बिहार में नहीं थम रहा अपराध :अरवल में पूर्व उपमुखिया की हत्या, एसएफसी गोदाम के पास फेंका शव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन किसी न किसी तरह की आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। वहीं, राज्य में बढ़ रहे अनियंत्रित अपराध के कारण पुलिस महकमें में भी उथल - पुथल मचा हुआ है। इसके रोकथाम को लेकर हर रोज नई- नई योजनाएं बनाई जा रही है। इसी कड़ी में अब बिहार के अरवल से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक पूर्व उप मुखिया की हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के मुरारी पंचायत के पूर्व उप मुखिया और बुद्धू बिगहा निवासी मनोज कुमार की अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही हत्या कर शव को एसएफसी गोदाम के पास फेंका दिया। हालांकि,  इस घटना की वजह क्या है ? इसकी जानकारी अभी तक निकल कर सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोताहल मचा हुआ है। इसके साथ ही ग्रामीणों का जमावड़ा भी पूर्व उपमुखिया के घर लगने लगा है। इनलोगों के बीच भी यह संशय बना हुआ है कि, आखिकार इनकी हत्या किस वजह से हुई है। 


इधर, इस घटना के सुचना परिजाओं द्वारा करपी थाना थाना दिया गया है। जिसके बाद करपी थाना टीम गुलजार बिगहा गांव में घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा इस घटना से संबधित जानकारी जुटाने के लिए जांच - पड़ताल की जा रही है।  फिलहाल उन्हें भी यह मालूम नहीं चला है कि, घटना की मुख्य वजह क्या है और हत्या किस तरह से की गई है।