ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पड़ोसी ने गला दबाकर की नाबालिग लड़की की हत्या, तीसरी शादी रचाने का बना रहा था दबाव

ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप बगल के रहने वाले एक शख्स के ऊपर लगाया गया है, जो मृ

 बिहार: पड़ोसी ने गला दबाकर की नाबालिग लड़की की हत्या, तीसरी शादी रचाने का बना रहा था दबाव
First Bihar
2 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप बगल के रहने वाले एक शख्स के ऊपर लगाया गया है, जो मृतका के मां-बाप के ऊपर उस बच्ची से तीसरी शादी रचाने का दबाव बना रहा था. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.


घटना अरवल जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, यहां बंदेली बिगहा गांव में एक नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक बच्ची की मां का कहना है कि घर पर कोई नहीं था. लौट कर आने पर देखा कि बेटी की लाश पड़ी है. बच्ची के गले में दुपट्टा का छोर बंधा हुआ था. उन्होंने कहा कि चंद्रभूषण पासवान ने बेटी की हत्या की है. वह उसकी बेटी से शादी के लिए दबाव बना रहा था. 


उधर लड़की के पिता अखिलेश पासवान ने बताया कि वह बालू घाट में काम करने के लिए गए हुए थे. उसकी पत्नी भी कुछ काम से बाहर गई थी. पड़ोसी ने लड़की को अकेला पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. अखिलेश पासवान ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या करने वाला पड़ोसी चंद्रभूषण दो शादियां कर चुका है. उसकी पहली पत्नी भाग गई थी तो उसने दूसरी शादी की थी. वहीं अब तीसरी शादी के लिए वह दबाव बना रहा था.


सदर थानाध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि आरोपित चंद्रभूषण पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स