ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अरवल में एक करोड़ रुपये की शराब बरामद, हरियाणा से मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे तस्कर

ARWAL : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के अरवल में एक करोड़ रूपये की शराब बरामद की गई है. पंचायत चुनाव के बीच इतनी भारी मात्रा में शराब मिलने के बाद इलाके में हड़कंप म

अरवल में एक करोड़ रुपये की शराब बरामद, हरियाणा से मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे तस्कर
First Bihar
2 मिनट

ARWAL : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के अरवल में एक करोड़ रूपये की शराब बरामद की गई है. पंचायत चुनाव के बीच इतनी भारी मात्रा में शराब मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


घटना अरवल जिले के कलेर थाना इलाके की है. एनएच-139 पर पुलिस ने एक करोड़ रुपये की शराब बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है. कलेर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 5 शराब तस्करों को भी पकड़ा गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.


पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि शराब तस्कर ये सारा माल हरियाणा से लेकर आ रहे थे. इसे मुजफ्फरपुर में डिलीवर करना था. लेकिन उससे पहले ही अरवल पुलिस ने शराब जब्त कर लिया है. दो ट्रकों में ये माल पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रकों को भी जब्त कर लिया गया है.