ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : मैरिज हॉल में चल रहा था घिनौना कारोबार : दो लड़कियों के साथ चार लड़के गिरफ्तार ; शराब कांड में संचालक को अरेस्ट करने पहुंची थी पुलिस

ARWAL : अरवल पुलिस ने जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़कियों के साथ चार लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है

बिहार : मैरिज हॉल में चल रहा था घिनौना कारोबार : दो लड़कियों के साथ चार लड़के गिरफ्तार ; शराब कांड में संचालक को अरेस्ट करने पहुंची थी पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL :  अरवल पुलिस ने जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़कियों के साथ चार लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। सदर थानाक्षेत्र के एनएच 139 पर बैदाराबाद स्थित मधुर मिलन रेस्टोरेंट हाउस एंड मैरिज हॉल में सदर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, सदर थाना की पुलिस शराब मामले में फरार चल रहे मधुर मिलन रेस्टोरेंट हाउस एंड मैरिज हॉल के मालिक कुंदन कुमार को गिरफ्तार करने मैरिज हॉल में छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने एक कमरे का दरवाजा खोला तो दंग रह गई। मैरिज हॉल में जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा था। पुलिस टीम ने मैरिज हॉल से दो लड़कियों के साथ चार लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।


गिरफ्तारी के बाद सभी को सदर थाना लाया गया। जहां मामले की जांच की गई। जांच के बाद महिला थाना में मधुर मिलन मैरिज हॉल के मालिक कुंदन कुमार समेत पांच युवकों पर देह व्यापार के मामले में नामजद प्राथमिकी की दर्ज की गई है। बता दें कि मधुर मिलन मैरिज हॉल के मालिक कुंदन शराब के मामले में पहले से फरार चल रहा है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता