ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

भभुआ में ताजिया जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस, अरवल में भी बवाल

KAIMUR: मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान अरवल और कैमूर में जमकर बवाल हुआ। अरवल में जहां दो गुटों के बीच हुई तलवारबाजी और मारपीट में डिप्टी कलेक्टर समेत 6 लोग घायल हो गये तो वह

भभुआ में ताजिया जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस, अरवल में भी बवाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान अरवल और कैमूर में जमकर बवाल हुआ। अरवल में जहां दो गुटों के बीच हुई तलवारबाजी और मारपीट में डिप्टी कलेक्टर समेत 6 लोग घायल हो गये तो वही कैमूर के भभुआ में ताजिया जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। दोनों जगहों पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गयी। भभुआ में असमाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गयी है। 


असमाजिक तत्वों ने भभुआ के गुरुद्वारा के पास मुहर्रम के मौके पर निकाले गये ताजिया जुलूस पर पथराव कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। इस दौरान इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लोग प्रशासन से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद ताजिया जुलूस को आगे बढाया गया। डीएम और एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 


एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा है कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फूटेज को देखा जा रहा है जो भी आरोपी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। वही अरवल जिले में भी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गयी। मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया निकालने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तलवारबाजी और मारपीट की घटना में सीनियर डिप्टी कलेक्टर समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घायल सीनियर डिप्टी कलेक्टर समेत सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अरवल एसपी सदर अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जाता है कि ताजिया निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट पर लोग उतारू हो गये। अरवल में भी घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। दोनों पक्षों के बीच हुई तलवारबाजी और मारपीट में कई अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। जिले के तमाम बड़े अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता