ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ARWAL NEWS: माता-पिता को परेशान करने के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने दोस्त के घर से दबोचा

ARWAL: खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले शख्स को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 24 सितंबर को किंजर थाना क्षेत्र के बदोपुर निवासी मनोज कुमार भारती थाने पर आकर पुलिस को बताया कि

ARWAL NEWS: माता-पिता को परेशान करने के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने दोस्त के घर से दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले शख्स को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 24 सितंबर को किंजर थाना क्षेत्र के बदोपुर निवासी मनोज कुमार भारती थाने पर आकर पुलिस को बताया कि उनके पुत्र अनय राज का अपहरण हो गया है।


 बेटे ने अपने साथी प्रिंस कुमार के मोबाईल पर एक मैसेज कर बताया कि अतौला बाजार में ब्लैक रंग की स्कार्पियों पर उसे जबरन बिठाकर अरवल की ओर ले जाया गया है। मामला सामने आने के बाद जिले के एसपी राजेन्द्र कुमार भील ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया।


 जिसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने पता लगाया कि अनय कुमार ट्रेन से जहानाबाद के रूट से पटना जा रहा है। टीम पटना पहुंचकर जगनपुरा थाने की मदद से रूकनपुरा स्थित उसके दोस्त रौशन के घर से अनय राज को बरामद किया। पुलिस ने अनय राज से पूछताछ की तो पता चला कि परिवारिक कलक के कारण वो अपने माता-पिता को परेशान करने के उद्धेश्य से खुद के अपहरण की साजिश रची थी। 


अपने दोस्त के मोबाईल से परिजनों को अपने अपहरण का मैसेज दिया था। युवक की पहचान अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मनोज कुमार के पुत्र गोवर्धन कुमार उर्फ अनय राज के रूप में हुई है। छापेमारी टीम में शामिल अनुमडल पुलिस  पदाधिकारी कृति कमल, किंजर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी,परि०पु०अ०नि० मोनाली कुमारी, स०अ०नि० संजय कुमार,सि० अंकित कुमार, सि० रितेश कुमार,सि० कन्हाई कुमार, सि० श्रवण कुमार शामिल थे।