ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अरवल में TOP-10 लिस्ट में शामिल अपराधी उत्तम गिरफ्तार, STF और कुर्था पुलिस ने की कार्रवाई

ARWAL: अरवल पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे जिला के टॉप 10 अपराधी उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया है। इस कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए अरवल पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इ

अरवल में TOP-10 लिस्ट में शामिल अपराधी उत्तम गिरफ्तार,  STF और कुर्था पुलिस ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे जिला के टॉप 10 अपराधी उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया है। इस कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए अरवल पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कुर्था थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 


अरवल जिले के टॉप 10 लिस्ट में शामिल अपराधी वाहन लुटेरा उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कुर्था पुलिस ने एसटीएफ की मदद से अंतर जिला वाहन लुटेरे को कुर्था थाना क्षेत्र के प्रतापपुर नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है| पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि अरवल पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि अरवल जिला का टॉप टेन अपराधियों में शामिल उत्तम कुमार कुर्था प्रतापपुर नहर पुल होते हुए अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा है। 


सूचना का सत्यापन करने के लिए पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह एवं कुर्था थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ कुर्था थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया। 


उक्त टीम द्वारा एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी के क्रम में उत्तम कुमार को शकूराबाद जाने वाले रास्ते में स्थित प्रतापपुर नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उत्तम कुमार बिहार के कई जिले में हत्या लूट डकैती चोरी जैसी घटनाओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि अपराधी उत्तम कुमार पटना जिला के मसौढ़ी थाना क्षेत्र स्थित कोडिहारा गांव निवासी रामाशीष यादव का पुत्र है। जिसके ऊपर विभिन्न जिलों के अलग-अलग थानों में 15 कांड दर्ज है। 


रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता