ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

अरवल : मातम में बदली शादी की खुशियां, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन की भाभी की मौत, शव लेकर भागे परिजन

ARWAL : बिहार में शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग की बात कोई नई नहीं है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। हर्ष फायरिंग में अबतक कई लोगों की मौत भी हो चुकी

अरवल : मातम में बदली शादी की खुशियां, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन की भाभी की मौत, शव लेकर भागे परिजन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL : बिहार में शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग की बात कोई नई नहीं है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। हर्ष फायरिंग में अबतक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अरवल का है, जहां शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुल्हन की भाभी की मौत हो गई और देखते ही देकते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आनन-फानन में शादी संपन्न कराने के बाद सभी घर वाले फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि कलेर थाना क्षेत्र स्थित कलेर गांव में कमलेश चौधरी के घर बेटी की बारात आई थी और जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। जैसे ही वर-वधू ने एक दूसरे के गले में माला डाला, मौके पर मौजूद एक रिश्तेदार ने गोली चला दी। गोली दुल्हन की भाभी सावित्री देवी के सिर में जा लगी। आनन-फानन में सावित्री देवी को इलाज के लिए कलेर पीएचसी में भर्ती कराया गया। सावित्री की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


सावित्री देवी की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में शादी संपन्न कराने के बाद रात को करीब एक बजे लड़की की विदाई भी कर दी गयी। विदाई के बाद सभी घर वाले गांव छोड़कर फरार हो गए। वहीं सावित्री देवी की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर फरार हो गये। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सावित्री देवी के शव की तलाश शुरू कर दी है।


पूरे मामले पर एसपी राजीव रंजन ने कहा कि फिलहाल फायरिंग की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल शव की बरामदगी नहीं हो सकी है। इस संबंध में परिजनों द्वारा कलेर थाने में केस दर्ज नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।