ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar News: अरवल में 2 साइबर क्रिमिनल अरेस्ट, मोबाइल गायब करने के बाद बैंक अकाउंट कर दिया था खाली

ARWAL: लोगों से पैसे की ठगी करने वाले दो साइबर क्रिमिनल को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग बैंक में फर्जी अकाउंट खुलवाकर पैसे की ठगी किया करते थे। साईबर पुलिस उपाधीक्षक

Bihar News: अरवल में 2 साइबर क्रिमिनल अरेस्ट, मोबाइल गायब करने के बाद बैंक अकाउंट कर दिया था खाली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: लोगों से पैसे की ठगी करने वाले दो साइबर क्रिमिनल को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग बैंक में फर्जी अकाउंट खुलवाकर पैसे की ठगी किया करते थे। साईबर पुलिस उपाधीक्षक मुशीर आलम ने इस बात की जानकारी दी है। 


उन्होंने बताया कि सलेमपुर गांव निवासी राजेश कुमार सिह ने 9 सितंबर को किंजर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उनका मोबाईल कही खो गया। मोबाइल गायब होने के बाद बैंक खाते से 60 हजार रूपये की निकासी की गयी थी। जांच के क्रम में पता चला कि ग्रो फास्ट एजेंसी नामक कंपनी के बैंक ऑफ महाराष्ट्रा अकाउंट में पैसा गया है। 


जब खाताधारक को थाने पर बुलाया गया और पूछताछ की गयी तब पूछताछ के दौरान बड़े गोरखधंधे का पता चला। जिसमें इस कम्पनी के संचालक अर्पणा मिस्त्री के द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी कम्पनी के नाम पर करेंट अकॉउंट खोला गया और साईबर ठगी की जाने लगी। इस मामले में दो  साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया गया। 


गिरफ्तार साइबर अपराधी ग्रो फर्स्ट एजेंसी के प्रोपराइटर अर्पणा मिस्त्री और  शिव शक्ति एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुभ्रनील मंडल दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही के आधार पर अन्य साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जांच टीम में साइबर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी और सदर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक सेराज आलम शामिल थे।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता